PM Modi ने 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, बोले- डिजिटल क्रांति में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

By अंकित सिंह | Mar 22, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि डिजिटल पावर देश के कोने कोने में पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 120 दिनों में 125 से ज्यादा शहरों में 5जी पहुंच चुका है। मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत डिजिटल क्रांति में काफी आगे बढ़ रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री ने नए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर और भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ITU के एरिया ऑफिस, इंनोवेशन सेंटर औऱ साथ ही भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। यह डिजिटल रूप से लाभकारी साबित होगा और इसके माध्यम से इंनोवेशन के नए अवसर बनें। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सफलता की कहानियों के कई अध्याय लिखे हैं। JAM ट्रिनिटी दुनिया के अध्ययन, शोध और विश्लेषण के लिए एक महान विषय है। भारत के लिए दूरसंचार प्रौद्योगिकी केवल शक्ति का एक तरीका नहीं है, बल्कि सशक्तिकरण का एक मिशन भी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने DBT के माध्यम से ₹28 लाख करोड़ से अधिक भारतीयों के खातों में भेजे हैं। जनधन योजना के माध्यम से हमने अमेरिका की कुल आबादी से भी अधिक बैंक खाते खोले हैं।आधार के द्वारा उन्हें authenticate किया और फिर 100 करोड़ से अधिक लोगों को मोबाइल के द्वारा कनेक्ट किया।

इसे भी पढ़ें: PM Kusum Yojana से किसान सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक पा सकते हैं सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

मोदी ने कहा कि अब भारत के गांवों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों में रहने वाले इंटरनेट यूजर्स से भी अधिक हो गई है। ये इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल पावर कैसे देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने बड़े पैमाने पर डिजिटल समावेशन को मजबूत होते देखा है। 2014 से पहले, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के केवल लगभग 6 करोड़ उपयोगकर्ता थे और आज यह संख्या लगभग 80 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि आज का भारत डिजिटल क्रांति के अगले कदम की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से 5G रोलआउट करने वाला देश है। केवल 120 दिनों में ही 125 से अधिक शहरों में 5G रोलआउट हो चुका है। देश के करीब 350 नेटवर्क में 5जी सर्विस पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’