PM मोदी ने अमृता अस्पताल का किया उद्घाटन, बोले- आयुर्वेद ने भारत की संस्कृति को किया अमर

By अंकित सिंह | Aug 24, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में अत्याधुनिक तकनीक से लैस 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ने एक नई ऊर्जा के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृत काल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि अमृत काल की इस बेला में मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी देश को मिल रहा है। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि फरीदाबाद में आरोग्य का इतना बड़ा संस्थान प्रतिष्ठित हो रहा है। यह अस्पताल इमारत और तकनीक के लिहाज़ से जितना बड़ा है उतना ही आध्यात्मिकता के लिहाज़ से आलोकिक है। 

उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, अम्मा के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जायेगा। हरियाणा सीएम ने कहा कि यह 2600 बिस्तरों वाला अस्पताल है। 500 बेड आईसीयू में होंगे। मुझे लगता है कि यह भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है। पहले हरियाणा में केवल 7 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब 13 कॉलेज हैं और 9 पाइपलाइन में हैं। उसके बाद, प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process