Bharat Tex-2024 का PM Modi ने किया उद्घाटन, 5F का दिया मंत्र, बोले- आने वाले 25 साल में विकसित राष्ट्र का संकल्प

By अंकित सिंह | Feb 26, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा आयोजन भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन किया। सोमवार से गुरुवार तक चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देना और इसकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी के 5एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, भारत टेक्स-2024 कपड़ा क्षेत्र के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जिसमें फाइबर, फैब्रिक और फैशन के माध्यम से खेत से विदेशी बाजारों तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला पर जोर दिया गया है। इस आयोजन ने अपने कपड़ा उद्योग को बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: लोग चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, Ajit Pawar ने कहा- 400 सीट जीतने के लिए मिलकर काम करेंगे

मोदी ने कहा कि आज का ये आयोजन अपने आप में बहुत खास है। खास इसलिए क्योंकि ये एक साथ भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज का ये आयोजन सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो भर नहीं है। इस आयोजन के एक सूत्र से कई चीजें जुड़ी हुई हैं। भारत टेक्स का ये सूत्र भारत के गौरवशाली इतिहास को आज की प्रतिभा से जोड़ रहा है। भारत टेक्स का ये सूत्र टेक्नोलॉजी को traditions के संग पिरो रहा है। भारत टेक्स का ये सूत्र शैली, स्थिरता, पैमाना और कौशल को एक साथ लाने का सूत्र है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान और बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम रहे हैं। हम परंपरा, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और प्रशिक्षण पर फोकस कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम कपड़ा मूल्य श्रृंखला के सभी तत्वों को पांच एफ के सूत्र से एक दूसरे से जोड़ रहे हैं। पांच एफ की ये यात्रा  Farm, Fibre, Factory, Fashion से होते हुए Foreign तक जाती है। उन्होने कहा कि परिधान बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं और हथकरघा में तो इससे भी ज्यादा है। कपड़ा के अलावा खादी ने भी हमारे भारत की महिलाओं को नई शक्ति दी है। मैं ये कह सकता हूं कि बीते 10 वर्षों में हमने जो भी प्रयास किए, उसने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है।

इसे भी पढ़ें: PM ने J&K के दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे का किया विकास, Kathua Degree College के छात्र कर रहे Modi का गुणगान

उन्होंने कहा कि आज भारत, दुनिया में कॉटन, जुट और सिल्क के बड़े उत्पादकों में से एक है। लाखों किसान इस काम में जुटे हैं। सरकार आज लाखों कॉटन किसानों को सपोर्ट कर रही है, उनसे लाखों क्विंटल कॉटन खरीद रही है। सरकार ने जो कस्तूरी कॉटन लॉन्च किया है, वो भारत की अपनी पहचान बनाने की ओर एक बड़ा कदम होने वाला है। उन्होंने कहा कि आज भारत में हम scale के साथ ही इस क्षेत्र में कौशल पर भी बहुत जोर दे रहे हैं। देश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी निफ्ट का नेटवर्क 19 संस्थानों तक पहुंच चुका है। इन संस्थानों से आसपास के बुनकरों और कारीगरों को भी जोड़ा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा