PM मोदी किया रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, कहा - गोंडवाना गौरव से जुड़ा भारतीय रेल

By सुयश भट्ट | Nov 15, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। 100 करोड़ से बने रेलवे स्टेशन की उन्हें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद बाद प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड क्लास स्टेशन रानी कमलापति का लोकार्पण किया।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है। कितना उज्जवल है। इसका प्रतिबिंब भोपाल के इस भव्य रेलवे स्टेशन में जो भी आएगा, उसे दिखाई देगा। भोपाल के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का सिर्फ कायाकल्प नहीं हुआ है, बल्कि गिन्नौरगढ़ की रानी का नाम जुड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि रानी कमलापति का नाम जुड़ने से गोंड गौरव भारतीय रेलवे से जुड़ा है। एक जमाना था, जब रेलवे के प्रोजेक्ट को ड्राइंग बोर्ड से जमीन पर उतरने में सालों साल लग जाते थे। मैंने पिछले दिनों समीक्षा की तो एक प्रोजेक्ट 40 साल से कागजों पर है। अब यह काम भी मुझे ही करना पड़ेगा, मैं करूंगा, यह भरोसा देता हूं।

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 साल पहले तक जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, वो भारतीय रेल को ही कोसते हुए ज्यादा नजर आता था। स्टेशन पर भीड़ भाड़ गंदगी। खाने-पीने की असुविधा। ट्रेन में गंदगी। सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। लोग चेन लेकर बैग में ताला लगाते थे। दुर्घटना का भी डर रहता था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि स्टेशनों में स्टेशन, रानी कमलापति स्टेशन। उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रो को रानी कमलापति स्टेशन से इंटीग्रेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी को खाना परोसने से पहले 3 अफसर करेंगे जांच, भोपाल में यह है उनका स्पेशल Menu 

आपको बता दें कि स्टेशन का सुधार जुलाई 2016 में शुरू किया गया था और 2017 में तीन साल की समय सीमा के साथ काम शुरू हुआ। आधुनिक स्टेशन में कई विशेषताएं हैं जैसे आगमन और प्रस्थान के आधार पर यात्रियों का अलगाव। इससे एयरपोर्ट की झलक मिलती है खासकर वेटिंग एरिया जहां एक बार में हजारों लोग ठहर सकते हैं।

 

प्रमुख खबरें

Captain Harmanpreet का शानदार प्रदर्शन: FIH World Cup में भारत ने Wales को 3-1 से हराकर की विजयी शुरुआत

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य