PM मोदी ने जनता को समर्पित किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, बोले- डबल इंजन सरकार लगातार कर रही काम

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2022

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस धरती ने अनगिनत सूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है, जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है, उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेस-वे का उपहार देते हुए, उत्तर प्रदेश का सांसद होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है।

चित्रकूट से दिल्ली की दूरी होगी कम

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब माना जाता था कि यातायात के आधुनिक साधनों पर पहला अधिकार सिर्फ बड़े-बड़े शहरों का ही है। लेकिन अब सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है। ये मोदी है, ये योगी है। पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है। यही सबका साथ है, सबका विकास है। कोई पीछे न छूटे, सब मिलकर काम करें, इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं। यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है। मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाईये। 

इसे भी पढ़ें: Bundelkhand Expressway | पीएम मोदी आज करेंगे 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है, ये अभूतपूर्व है। जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद बड़ा था, जिस यूपी में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे। 

प्रमुख खबरें

China का नाम लेकर Sonam Wangchuk ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, Delhi से लेकर Leh तक मची खलबली!

गड़बड़ी आपने की और जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे, पीयूष गोयल ने हंसते-हंसते ही यूरोप को रुला दिया

Bihar विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग, 150 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

सपा की सियासत में आजम की ताकत और रामपुर जेल का सियासी फलसफा