PM मोदी ने अंडमान निकोबार के लिए पहली आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का किया उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चेन्नई से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप के लिये पहली आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन किया।यह केबल समुद्र के भीतर बिछाई गई है। इससे इस संघ शासित प्रदेश को तीव्र गति की ब्रांडबैंड संचार सुविधायें उपलब्ध होगी। इस आप्टिकल फाइबर की संचार सुविधा के कायम होने के बाद यह द्वीपसमूह भी भारत की मुख्य भूमि के अनुरूप बेहतर संचार सेवायें प्राप्त करने लग गया है। 

इसे भी पढ़ें: BSNL के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब इस जगह 10 गुना तेज दौड़ेगा इंटरनेट 

प्रधानमंत्री ने वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये सोमवार को इस 2,312 किलोमीटर की सबमैरीन आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन किया। परियोजना पर काम 30 दिसंबर 2018 को शुरू किया गया था। परियोजना का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि चेन्नई से पोर्ट ब्लयेर, पोर्ट ब्लेयर से छोटा अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप को जोड़ने वाली इस सेवा से अंडमान और नीकोबार द्वीप के बड़े हिस्से में आज से यह सेवा शुरू हो गई है।़

प्रमुख खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने हरियाणा में रैली में कहा- PM Modi ‘झूठों के सरदार’ हैं

खालिस्तानियों का चुनाव लडऩा, स्वागत और सतर्कता दोनों जरूरी

पूरा देश कह रहा जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, विपक्ष को नहीं दिखता, सपा पर CM Yogi का वार

खूबसूरती के साथ दमदार अंदाज, बॉलीवुड में डेब्यू कुछ इस अंदाज में करने जा रही हैं Nimrit Kaur Ahluwalia, फिल्म LSD 2 छोड़ने की बताई वजह!