Hydrogen से चलने वाली पहली नौका का PM Modi ने उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

कोच्चि प्रधानमंत्री। नरेन्द्र मोदी ने हरित हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित नौका का बुधवार को उद्घाटन किया। हरित हाइड्रोजन से चलने वाली यह नौका शून्य कार्बन उत्सर्जन करती है और शोर किए बगैर चलती है। इसकी शुरुआत से वैश्विक तापवृद्धि का असर कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी से ऑनलाइन माध्यम से इस हाइड्रोजन-चालित नौका का उद्धाटन किया। 

कोचीन शिपयार्ड ने एक बयान में कहा कि हरित नौका पहल के तहत विकसित यह अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज समुद्री क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने की पायलट परियोजना है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने कहा, ईंधन सेल से चलने वाली यह नौका उत्सर्जन और शोर से रहित है। यह ऊर्जा सक्षम होने से वैश्विक तापवृद्धि के प्रभाव को कम करता है।

प्रमुख खबरें

BRS MLCs की गिरफ्तारी का Congress ने किया स्वागत, Motha Rohit बोले- Dalit Speaker का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

TN Assembly में DMK MLAs के खिलाफ Marshal का एक्शन, EV Velu ने कहा- यह अलोकतांत्रिक सरकार की हद

Thane Court ने 2011 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई 10 साल की सजा

पंजाब में Gunda Tax और Gang Culture का बोलबाला, BJP नेता Tarun Chugh का CM Mann पर तीखा हमला