PM Modi ने आईआईटी धारवाड़ के स्थाई परिसर का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

धारवाड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को धारवाड़ में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के स्थाई परिसर का उद्घाटन किया। आईआईटी परिसर की आधारशिला भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही फरवरी 2019 में रखी थी। करीब 850 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परिसर में आईआईटी वर्तमान में बीटेक के चार पाठ्यक्रम, पांच साल का इंटर-डिसिप्लिनरी बीएस-एमएस पाठ्यक्रम, एमटेक और पीएचडी कराता है। आईआईटी धारवाड़ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आईआईटी बंबई के मार्गदर्शन में 2016 में स्थापित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।

प्रमुख खबरें

Pakistan Spying Case: 10 राज्यों में काउंटर इंटेलिजेंस सेल का सर्च, 13 Navy कर्मी रडार पर

Sensex 685 अंक उछला, Brent Crude में गिरावट और बैंकिंग शेयरों से शेयर बाजार गुलजार

5 दिन बैठे-बैठे काम और वीकेंड पर भारी कसरत? कंधों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Voter List से नाम हटाने पर Omar Abdullah बोले- अब Supreme Court भी उठा रहा सवाल