लोकसभा में PM मोदी ने विपक्षी नेताओं से किया संवाद, सौगत राय ने कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लगातार चौथा आम बजट पेश करने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोकसभा में बधाई दी और फिर उसके बाद विपक्षी खेमे में जाकर विपक्ष के नेताओं के साथ संवाद किया। बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित किए जाने के बाद मोदी को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं सुदीप बंदोपाध्याय और सौगत राय से सदन के अंदर बात करते देखा गया। राय ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को वापस बुलाएं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और धनखड़ के बीच लंबे समय से विवाद जारी है और पिछले दिनों मामला इतना बिगड़ गया कि बनर्जी ने धनखड़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया। 

प्रमुख खबरें

बीजेपी ने Punjab की AAP सरकार को बताया हिटलर, कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Uzbekistan ने क्या India को धोखा दे दिया? जब Modi से हाथ मिला रहे थे Mirziyoyev, उसी समय Tashkent में क्यों उतर रहे थे China के J-10 Fighter Jet?

England ने Lords में Pakistan को Test में चटाई धूल, Joe Root बोले- दमदार थी जीत

तबाही से 90 दिन पहले चीन-नेपाल के बीच क्या हुआ था? जलप्रलय का मिनट-दर-मिनट का पूरा घटनाक्रम