प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो में छात्रों से जीवंत संवाद किया, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए छात्रों के साथ बहुत ही ‘जीवंत बातचीत’ की और इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में भी चर्चा की। विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रहे शिवम गुप्ता (19) ने कहा कि प्रधानमंत्री के बगल में बैठना और उनसे बात करना ‘काफी शानदार अनुभव’ रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि हममें से कुछ को देश के प्रधानमंत्री के साथ करीबी और व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने का मौका मिला। यह बहुत असाधारण लग रहा था। हमारे विश्वविद्यालय के रास्ते में यात्रा के दौरान उनसे बातचीत करने का भी मौका मिला।’’

इसे भी पढ़ें: इंदौर में स्कूल वैन में आग लगी, बीएसएफ जवानों ने चालक और बच्चों की जान बचाई

गुप्ता ने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान उन्होंने (प्रधानमंत्री) राष्ट्र निर्माण में युवाओं के महत्व और भूमिका के बारे में बात की। एक छात्र ने उनसे पूछा कि भारत की साख बढ़ रही है तो इसका श्रेय किसे जाता है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘यह युवा हैं जिन्होंने भारत की साख को आगे बढ़ाया है’। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी आग्रह किया।’’ मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ रहे गुप्ता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से वादा किया कि वह भारत में रहेंगे और शिक्षा पूरी करने के बाद देश के लिए काम करेंगे। उत्तरी दिल्ली के रोशनआरा बाग के निवासी डीयू के छात्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मेट्रो की उनकी यात्रा ‘हमेशा यादों में रहेगी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि वापसी के समय भी मोदी ने मेट्रो में यात्रा की।

प्रमुख खबरें

Uddhav को तगड़ा झटका, 6 सांसदों के पाला बदलते ही Sanjay Raut का गुस्सा, बोले- Eknath Shinde ने गद्दारों को जन्म दिया

World Cup 2026: फुटबॉल का ताज किसे मिलेगा? Messi, Ronaldo या Mbappé?

Gujarat में पूर्व Agniveers की बल्ले-बल्ले, Sarkari Jobs में 20% आरक्षण, Physical Test भी माफ

Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब