PM Modi Bihar Visit : दो दिनों के लिए बिहार पहुंच रहे PM Modi, देखें किन-किन प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ?

By अंकित सिंह | May 21, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना आएंगे। उसी शाम वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री अगले दिन 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले उनका 30 मई को बिहार आने का कार्यक्रम था। चूंकि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए मोदी के पटना में रात्रि प्रवास के दौरान भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगियों के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: World Health Assembly के 78वें सत्र को PM Modi ने किया संबोधित, स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के महत्व पर दिया जोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की एक टीम 22 से 27 मई तक बिहार के मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर, बीरपुर, सहरसा और मुंगेर में नए हवाई अड्डों के लिए प्रस्तावित स्थलों का दौरा करेगी और व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करेगी। नए टर्मिनल भवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सुरक्षा और प्रबंधन प्रणाली होगी। इसकी दीवारों को मिथिला और 3डी पेंटिंग से सजाया गया है जबकि यात्रियों को हाई-स्पीड फ्री वाई-फाई, ऑटोमेटिक चेक-इन, वीआईपी लाउंज, डॉरमेट्री, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और फायर स्टेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

NTPC 2037 तक 244 GW बिजली क्षमता बढ़ाएगी, 16.86 लाख करोड़ का करेगी निवेश

Top 10 Breaking News 27 August 2026 | Kanpur Training Aircraft Crash | Nepal flash floods 2026 | Haryanvi Singer Ankit Baliyan Shot Dead आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Nepal Flash Floods: ग्यारोंग में तबाही के बाद 80 तीर्थयात्री गायब, Sadhguru का छलका दर्द; MEA से किया संपर्क

FDI प्रवाह तेज करने को प्रक्रियाओं में होगा सुधार, Piyush Goyal ने ओसाका में कहा