PM मोदी बेशर्म, उठक-बैठक कर मांगे माफी: ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | May 16, 2019

कोलकता हिंसा के बाद भाजपा और TMC के बीच जुबानी जंग जारी है। आज मथुरापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेशर्म और झूठे हैं और इन्हें उठक-बैठक कर बंगाल की जनता से माफी मांगनी होगी। ममता ने भाजपा अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए उन्हें गुंडा कहा। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का भाई बताया। ममता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मोदी और शाह को हम जेल भी भेजेंगे। 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ममता पर वार करते हुए कहा है कि देश में कहीं हिंसा नहीं हो रहा है सिर्फ पश्चिम बंगाल में हिंसा है। पीएम मोदी तृणमूल कांग्रेस के गुंडे को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि दूसरे देश से आए घुसपैठिए ममता को बाहरी नहीं लगते, उन्हें भारत मां की जय बोलने वाले बाहरी लगते हैं। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी