Bengal में पीएम मोदी ने 5000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- विकसित भारत को लेकर दुनिया भर में चर्चा

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक इस्पात नगरी होने के नाते, दुर्गापुर भारत की जनशक्ति का केंद्र भी है। देश के विकास में दुर्गापुर की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये विकास परियोजनाएं कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी और इस्पात नगरी की पहचान को मजबूत करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: 2026 में केजरीवाल जैसा होगा ममता बनर्जी का हाल? बंगाल के दरवाजे पर दस्तक देती कह रही बीजेपी- हमारा भी वक्त आ गया है

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। हमारा रास्ता है- विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता, संवेदनशीलता से सुशासन। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है। पिछले एक दशक में, हर घर तक LPG पहुँची है और दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत, पश्चिम बंगाल सहित, भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

Rajya Sabha में बकाया बिल पर शव रोकने वाले Private Hospitals पर सख्त कानून की मांग

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

Red Fort पर Independence Day समारोह में पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्