देवघर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, झारखंड की पहचान बदलने की हो रही है साजिश

By अंकित सिंह | Nov 13, 2024

झारखंड में जहां एक ओर पहले दौर की वोटिंग हो रही है। वहीं, पीएम मोदी ने देवघर जिले के सारथ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेमान पर्व की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 दिन बाद ही हम धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाने का रहे हैं। ये उत्सव हिंदुस्तान के हर कोने में मनाया जाएगा और उससे पहले लोकतंत्र के इस उत्सव में आपने भी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर तरफ एक ही गूंज है: रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार। 

पीएम ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा? आपके जल-जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा। हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है और झारखंड को भी बचाना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM-कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई। इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली। लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए। JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है। इसलिए इस चुनाव में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा-NDA की सरकार संथाल की और झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे ने साफ कर दिया है कि वो SC/ST/OBC आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इनके पिताजी जब कांग्रेस के सर्वेसर्वा थे, तभी उन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था। लेकिन SC/ST/OBC की एकजुटता के कारण वे तब बुरी तरह चुनाव हार गए। तब से आज तक कांग्रेस को कभी भी केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत नहीं मिला। आज भी जिन राज्यों में SC/ST/OBC की आबादी ज्यादा है, वहां कांग्रेस का पत्ता साफ हो चुका है। इसलिए कांग्रेस ने एक नई साजिश रची है। कांग्रेस ने आपकी आंखों में धूल झोंकने का एक नया खेल खेला है। ये लोग SC/ST/OBC की सामूहिक शक्ति को तोड़ना चाहते हैं, उसे टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बही लोकतंत्र की बयार, काम नहीं आई घमकी, नक्सलियों के गढ़ में मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतार

पीएम ने कहा कि मैं आपको सावधान करने आया हूं, आपको जगाने आया हूं। आपको ज्यादा सावधान रहना है और याद रखना है कि एक हैं तो सेफ हैं। उन्होंने कहा कि JMM हो, कांग्रेस हो, RJD हो, इन लोगों को सिर्फ अपने परिवार के भविष्य की चिंता है। ये इसी तिकड़म में लगे रहते हैं कि इनके परिवार का भला कैसे होगा। लेकिन मोदी को आपके परिवार की चिंता है, आप ही मेरा परिवार हैं। मोदी ने कहा कि JMM-कांग्रेस ने आपका जल लूटा, जंगल लूटा, जमीन लूटी, बालू-गिट्टी लूटा, कोयला लूटा। इन्होंने आपके बच्चों का पेपर लूटा, इन्होंने आपकी सरकारी नौकरी आपसे लूटकर अपने चहेतों को दे दी। जो लूटा गया, वो सब कुछ आपके हक का था, आपका था। इन्होंने अपने भविष्य के लिए आपके बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर दिया, लेकिन मोदी आपके परिवार का भविष्य संवारने में जुटा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे

Palakkad bus accident: केरल के पलक्कड़ में खाई में गिरी रोडवेज बस, कई यात्री घायल

Arvind Kejriwal ई20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे

पहले Ram Mandir विरोध, अब चंदे पर सवाल! Yogi ने SP के दोहरे रवैये पर बोला हमला