ममता पर बरसे PM मोदी, कहा- बंगाल को विकास रोकने वाली नहीं, डबल इंजन की सरकार चाहिए

By अंकित सिंह | Apr 17, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान जारी है। इसके अलावा आने वाले 3 चरणों के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आसनसोल में चुनावी प्रचार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार दौर का मतदान, टीएमसी खंड-खंड हो गई। बाकी चार दौर का मतदान, दीदी-भाइपो का पत्ता साफ। पांचवें चरण के मतदान में भी कमल के फूल पर बटन दबाकर, भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान हो रहा है। मोदी ने कहा कि बंगाल में जो सरकारें रहीं, उनके कुशासन ने आसनसोल को कहां से कहां पहुंचा दिया। जहां लोग चाकरी के लिए आते थे, आज यहां से लोग पलायन हो रहे हैं। मां-माटी-मानुष की बात करने वाली दीदी ने यहां हर तरफ माफिया राज पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने वाले कानून बनाए, तो दीदी विरोध में उतर आईं। केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने शुरू किए, तो दीदी ने इससे भी किसानों को वंचित रखा। बंगाल को विकास रोकने वाली नहीं, डबल इंजन की सरकार चाहिए। बंगाल की बीजेपी सरकार, आपका लाभ कराने वाली हर उस योजना को लागू करेगी, जिन्हें दीदी की सरकार ने रोका हुआ है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR