पीएम मोदी ने नेशनल लॉजिस्टिक नीति को किया लॉन्च, बोले- विकसित भारत के निर्माण में यह एक महत्वपूर्ण कदम

By अंकित सिंह | Sep 17, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल लॉजिस्टिक नीति को लॉन्च किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में आज देश ने विकसित भारत के निर्माण की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत में देश में लास्ट माइल डिलीवरी तेजी से हो, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी चुनौतियां समाप्त हों, हमारे निर्माताओं और उद्योगों का समय और पैसा बचे इसका समाधान खोजने का प्रयास चला है और इसका स्वरूप राष्ट्रीय रसद नीति है। मोदी ने कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। दुनिया ने भारत को मैन्युफैक्चरिंग में लीडर के रूप में स्वीकार किया है। राष्ट्रीय रसद नीति ने विनिर्माण क्षेत्र की मदद की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। देश बदल रहा है। 'पहले हम कबूतर छोडते थे, आज चीता छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल लॉजिस्टिक नीति के शुभारंभ और उसी दिन चीतों को छोड़ा जाना एक संबंध है। हम चाहते हैं कि हमारा लॉजिस्टिक चीता की समान गति से आगे बढ़े। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम