Palakkad से PM Modi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- पाई-पाई का हिसाब होगा

By एकता | Mar 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पलक्कड़ में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राज्य की एलडीएफ सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल की जनता अब बदलाव चाहती है और एनडीए का लक्ष्य राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करना है।

इसे भी पढ़ें: Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

नारीशक्ति वंदन अधिनियम का किया जिक्र

पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पलक्कड़ में कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की चिंताएं बढ़ाई हैं। उन्होंने हाल ही में एक कांग्रेसी नेता के निष्कासन का जिक्र करते हुए कहा कि केरल की महिलाओं को इन पार्टियों की सच्चाई समझनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा 'महिला नेतृत्व वाले विकास' पर विश्वास करती है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 'नारीशक्ति वंदन अधिनियम' पास किया है ताकि विधानसभा और संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

केरल के भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार

राज्य की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल पर आज 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है, जो पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा विकास के बजाय एलडीएफ की जेबों में गया है। पीएम ने वादा किया कि जब केरल में भाजपा की सरकार आएगी, तो भ्रष्ट लोगों से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा और उनकी अवैध संपत्ति वापस लेकर राज्य के विकास में लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Election 2026: भारी भरकम वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरे Thalapathy Vijay

कांग्रेस और वामपंथियों के 'गुप्त गठबंधन' से सावधान रहने की सलाह

मोदी ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि दिल्ली और तमिलनाडु में हाथ मिलाने वाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां केरल में एक-दूसरे का विरोधी होने का दिखावा करती हैं। उन्होंने इसे जनता को धोखा देने वाला इंडी गठबंधन बताया। पीएम ने कहा कि यूडीएफ और एलडीएफ दोनों मिलकर भाजपा को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि सत्ता में आने पर भाजपा उनके पुराने घोटालों का पर्दाफाश कर देगी।

प्रमुख खबरें

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की

Iran ने अपने इस कदम से बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, होर्मुज के लिए तैयार किया नया ट्रैफिक मैकेनिज्म