प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी जम्मू के दूसरे चरण के अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को डिजिटल माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू के दूसरे चरण के बुनियादी ढांचे के कार्यों की आधारशिला रखी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा, “आईआईटी जम्मू अपनी स्थापना के समय से ही सरकार के लिए एक प्राथमिकता वाले संस्थान के रूप में उभरा है, जिसकी परिकल्पना क्षेत्र में एक प्रमुख तकनीकी संस्थान के लिए दीर्घकालिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए की गई थी।”

उन्होंने बताया कि पहले चरण का निर्माण कार्य, जिसमें शैक्षणिक ब्लॉक, व्याख्यान कक्ष, छात्रावास, भोजन सुविधाएं और उपयोगिता भवन शामिल हैं, पहले ही पूरा हो चुका है, जिससे संस्थान को अपने प्रारंभिक वर्षों में तेजी से विकास करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, “1,398 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत दूसरे चरण के विस्तार में नए शैक्षणिक और आवासीय बुनियादी ढांचे, प्रयोगशालाएं और एक समर्पित अनुसंधान पार्क शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार