प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान ऊना जिले में एक बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी)-ऊना को भी राष्ट्र को समर्पित किया और ऊना जिले के अंब अंदोरा से नयी दिल्ली के लिए नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने साल 2017 में आईआईटी-ऊना की आधारशिला रखी थी। हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

यह देश में शुरू की गई चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्की होने के साथ-साथ कम अवधि में तेज रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह चुनावी राज्य में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद चंबा जिले के चोगन मैदान में भी एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल प्रदेश का यह नौवां दौरा है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार