तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए पीएम मोदी हुए रवाना, 25 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By निधि अविनाश | May 02, 2022

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे के लिए रवाना हो गए है। उनकी तीन दिवसीय यात्रा में  वे 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस बीच पीएम मोदी सात देशों के आठ विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में जानकारी दी, "पीएम नरेंद्र मोदी बर्लिन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह भारत-जर्मनी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।" भारतीय प्रधानमंत्री का सोमवार को बर्लिन, जर्मनी पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वह जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: कभी शिवाजी का नाम नहीं लेते पवार, हिंदू शब्द से भी है एलर्जी, राज ठाकरे बोले- मेरी जनसभाओं से बौखलाई सरकार

बता दें कि जर्मनी यूरोप के आर्थिक महाशक्तियों में से एक है। पीएम मोदी छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी परामर्श में भाग लेंगे। वह जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से भी मुलाकात करेंगे। बताते चले कि ओलाफ स्कोल्ज़ के जर्मन चांसलर बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। वहीं पेरिस में, मोदी फ्रांस के  राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी बातचीत करेंगे, जो राष्ट्रपति चुनाव में कड़े मुकाबले में पद के लिए फिर से चुने गए है।

कहां क्या करेंगे पीएम मोदी

65 घंटे जर्मनी , डेनमार्क और फ्रांस में बिताएंगे पीएम मोदी

इस दौरान 25 बैठकों में भी शामिल होंगे पीएम मोदी

50 से ज्यादा ग्लोबल बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Israel-Hezbollah War: PM नेतन्याहू ने दी हरी झंडी, अब Lebanon में और अंदर तक घुसेगी सेना

World Cup Semifinal से पहले South Africa के कोच Shukri Conrad का बड़ा बयान- अब हम Chokers नहीं

Red Sea से Hormuz तक संकट गहराया, Israel-Iran War में 3 भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत

Jammu-Kashmir ने रचा इतिहास! Abdul Samad के बल्ले ने दिलाई पहली Ranji Trophy, जानें पूरी कहानी