Amit Shah के फेक वीडियो मामले में पीएम मोदी ने EC से कर दी बड़ी अपील, कहा- समाज में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह के फेक वीडियो को लेकर कार्रवाई की मांग की है। पीएम मोदी ने कहा कि फर्जी वीडियो के जरिए समाज में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही है। देश में लोकतंत्र, शांति और सद्भाव के लिए मैं देश के लोगों से आग्रह करूंगा कि वे फर्जी वीडियो और तस्वीरों को उजागर करें और पुलिस को रिपोर्ट करें। हमारा सामाजिक न्याय का तरीका समाज में विभेद करने का नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने का है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि समाज को फर्जी वीडियो से बचाना हमारी जिम्मेदारी, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें: हटाया अंग्रेजों के निशान, नौसेना के झंडे में छत्रपति शिवाजी के प्रतीक को दिया स्थान, सतारा में बोले पीएण मोदी

क्या है पूरा मामला

भाजपा ने पहले आरोप लगाया था कि तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो प्रसारित किया गया था जिसमें उन्हें एससी-एसटी और ओबीसी समुदायों के आरक्षण को हटाने का झूठा वादा करते हुए दिखाया गया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि छेड़छाड़ किया गया वीडियो कथित तौर पर आधिकारिक तेलंगाना कांग्रेस के एक्स हैंडल द्वारा साझा किया गया था और उसके बाद, पार्टी के कई नेताओं ने इसे दोबारा पोस्ट किया। इस बीच, दिल्ली पुलिस साइबर सेल की एक टीम अमित शाह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो को पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल को नोटिस जारी करने के लिए सोमवार को तेलंगाना के लिए रवाना हुई, जिसमें उन्हें कथित तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण को खत्म करने का वादा करते हुए सुना जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल