PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2026

आज नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। 4399 दिन आज उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के लगातार शासन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह महज एक संख्या नहीं है बल्कि 140 अरब भारतीयों के उस अटूट विश्वास की जीत है जिसने लगातार तीन बार एक ही नेता को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की कमान सौंपी। आज वाशिंगटन से लेकर टोक्यो तक और मॉस्को से लेकर अबू धाबी तक दुनिया के ताकतवर देशों के नेता भारत की इस स्थिरता को सलाम कर रहे हैं। दरअसल साल 2014 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तब भारत की अर्थव्यवस्था फ्रिजाइल फाइव में थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का विज़न दिया। जनधन योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए जिससे लीकेज खत्म हुई। हाईवे निर्माण की गति 12 कि.मी. प्रतिदिन से बढ़ाकर 37 कि.मी. प्रतिदिन हुई। करोड़ों महिलाओं को धुआ मुक्त रसोई और 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिला। 2019 में जनता ने और भी बड़ा जनादेश दिया। जिसके बाद भारत ने अपनी आंतरिक और बाहरी नीतियों में बदलाव किए। 

इसे भी पढ़ें: NDA नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, भारत मंडपम में झालमुड़ी का आनंद लिया

तो वहीं इथियोपिया की बात करें तो इथियोपिया के प्रधानमंत्री अभी अहमद अली ने भावुक होते हुए लिखा कि मैं अपने बड़े भाई और प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देता हूं। उनकी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए आर्थिक प्रगति तेज की। तो वहीं नाइजीरिया भी पीछे नहीं रहा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद ने पीएम मोदी को अपना व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी बताया। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा उन्होंने नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व की सराहना की जमकर सराहना की। तो वहीं पपुआ न्यूगिनी के पीएम जेम्स का व्यक्तिगत वीडियो संदेश उस सम्मान की याद दिला रहा है जब उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए थे। इतना ही नहीं प्रशांत द्वीपीय देशों के लिए भारत ने क्लाइमेट चेंज और स्वास्थ्य क्षेत्र में जो मदद की है उसने पश्चिमी देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। मरापे ने पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा कहा क्योंकि 25 करोड़ भारतीयों का गरीबी से बाहर निकलना दुनिया के लिए एक चमत्कार सा है। 

प्रमुख खबरें

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Pakistan से अब केवल PoK पर होगी बात, Kargil Vijay Diwas पर बोले Rajnath Singh

NEET Paper Leak Case: बिहार बंद के समर्थन में जेल भेजे गए Tej Pratap Yadav, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ