PM Modi Mauritius Visit: भारतीय पीएम पहुंचे मॉरीशस, हुआ ग्रांड वेलकम, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने 24 कैबिनेट मंत्रियों के सामने लगाया गले

By रितिका कमठान | Mar 11, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की यात्रा पर गए है। मॉरीशस में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम पीएम मोदी का स्वागत करने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे है। उन्होंने पीएम मोदी का अभिवादन किया और माला पहना कर उनका स्वागत किया।

बता दें कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले है। इसका आयोजन 12 मार्च को किया जाना है। भारतीय सशस्त्र बल की टुकड़ी भारतीय नौसेना का युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा ‘स्काईडाइविंग टीम’ भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगी।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के लिए रवाना होने से पहले कहा कि ये यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय जोड़ने में मदद करेगी। सागर विजन के जरिए हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत के सबसे अहम कमर्शियल साझेदारों में से एक मॉरीशस भी है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में मॉरीशस भारत में दूसरे स्थान पर आता है। वर्ष 2015 के बाद ये 2025 में पीएम मोदी की पहली मॉरीशस यात्रा है। संभावना है कि इस यात्रा पर दोनों देशों में बिजनेस, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूती मिल सकती है। 

प्रमुख खबरें

Disha Salian के पिता पर Sanjay Raut का तंज, BJP बोली- Political Drama नहीं, यह एक बेबस बाप का Legal Right है

Alzheimers Disease: Brain में ब्लड और ऑक्सीजन सप्लाई घटने से बढ़ता है Alzheimer, ये बदलाव हैं जरूरी

पैसा नहीं, भरोसा है यूपीआई की सबसे बड़ी पूंजी

टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!