देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर पीएम मोदी ने की बैठक, टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की

By अंकित सिंह | Sep 10, 2021

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार कम और तीसरी लहर की आशंका के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान हालात पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने अगले कुछ महीनों के लिए टीकों के उत्पादन, आपूर्ति, आगे की योजना की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण यह बात कह चुके हैं कि भारत में अभी भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 'कोविड इमरजेंसी रिस्पांस पैकेज II' के तहत बाल चिकित्सा देखभाल और सुविधाओं के विस्तार के लिए बिस्तर क्षमता में वृद्धि की स्थिति की समीक्षा की। चर्चा की कि राज्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति का प्रबंधन करने के लिए प्राथमिक देखभाल और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य ढांचे को नया स्वरूप देने और उन्मुख करने की सलाह दी गई है।  

 

प्रमुख खबरें

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं

इस बार भी मोदी नहीं जाएंगे UNGA, Jaishankar ही संभालेंगे मोर्चा, क्या Trump से आमना-सामना नहीं चाहते PM?

100% टैरिफ वाला दांव फ्लॉप शो! भारत ने रूस के साथ मिलकर अब कौन सी बड़ी डील कर ली, भड़के ट्रंप