PM मोदी ने कि एंजेला मर्केल के साथ बैठक, भारत-जर्मनी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

ओसाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और कृत्रिम मेधा एवं साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर जापान के इस शहर में बैठक की।

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत ही कश्मीर जन्नत बना रहेगा: भाजपा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा है कि चांसलर मर्केल ने चुनावों में हालिया जीत को लेकर मोदी को बधाई दी। पीएमओ ने ट्वीट किया कि जर्मनी के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ बनाते हुए। चांसलर मर्केल और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जर्मनी संबंधों में विविधता लाने और उसे और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की। जर्मनी 28 देशों के यूरोपीय संघ में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझीदार है। वित्त वर्ष 2016-17 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 18.76 अरब डॉलर का था। इसमें भारत का निर्यात 7.18 अरब डालर तथा जर्मनी से आयात 11.58 अरब डालर का था।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी