तीन राज्यों के राज्यपाल और असम के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

नयी दिल्ली। तीन राज्यों के राज्यपाल और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने यहां बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन मुलाकातों की तस्वीरें को ट्वीट किया है।

पिछले महीने मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद कई राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनसे मिल चुके हैं। अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा