प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के तकनीकी उद्यमियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की तथा उनसे भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने का आह्वान किया। जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहानिसबर्ग आए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी भारतीय मूल के तकनीकी उद्यमियों के साथ उपयोगी बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के उन लोगों से भी मुलाकात की जो विभिन्न सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने (भारतीयों ने) विभिन्न मुद्दों पर अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति की सराहना की। उनसे आग्रह किया कि वे लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की गति को बनाए रखें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे दक्षिण अफ्रीका के लोगों के बीच योग, आयुर्वेद जैसी प्रथाओं सहित भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता को बढ़ावा देने के लिए भी कहा।’’ प्रधानमंत्री को चिन्मय मिशन की ओर से एक कलश भी दिया गया, जिसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका का श्री अन्न (मोटा अनाज) था। उन्होंने कहा, इसे डरबन के अन्नपूर्णा देवी मंदिर में रखा जाएगा।

मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में ‘भारत को जानो’ क्विज के विजेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह क्विज़ भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत के इतिहास, संस्कृति और अन्य चीज़ों के बारे में अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करता है।

प्रमुख खबरें

TMC में सियासी भूचाल, Mamata Banerjee के करीबी Firhad Hakim ने Kolkata मेयर पद छोड़ा।

Sonarika Bhadoria ने Post शेयर कर पहली बार दिखाया बेटी Virika का चेहरा, Cute वीडियो हुआ Viral

R Ashwin की दो टूक: Vaibhav Sooryavanshi को Test क्रिकेट ही खेलना चाहिए, जानिए क्यों?

Roadies की दुश्मनी खत्म नहीं! Elvish Yadav ने Prince Narula संग काम करने वाले प्रोजेक्ट को मारी लात