आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे तो सरकारी सेवा की क्वालिटी हो जाएगी खराब, हरियाणा में नेहरू के रिजर्वेशन विरोध का पीएम मोदी ने किया जिक्र

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2024

जम्मू-कश्मीर के डोडा की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि आपने मुझे दिल्ली में लगातार तीसरी बार सेवा करने में मदद की, और यहां के उत्साह और उत्साह को देखकर, यह स्पष्ट है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक तय कर ली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने का मतलब है। सबका विकास, तेज विकास। तीसरे टर्म में कुरुक्षेत्र को सांस्कृतिक पर्यटन का बड़ा सेंटर बनाने का हमारा अभियान तेज होगा।

इसे भी पढ़ें: नव वत्सा का शुभ आगमन, PM मोदी के घर आया नन्हा मेहमान! दीपज्योति रखा नाम, देखें वीडियो

पीएम मोदी ने आरक्षण पर कांग्रेस के स्टैंड का जिक्र करते हुए बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी जब पीएम थे, तो उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था। इतना ही नहीं नेहरू जी ने ये भी कहा था कि आरक्षण वाले नौकरी पा जाएंगे तो सरकारी सेवा की क्वालिटी खराब हो जाएगी। नेहरू जी ने ओबीसी आरक्षण के लिए गठित काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। भाजपा को बदनाम करने के लिए उसको भारत को बदनाम करने में शर्म नहीं आ रही है। इसलिए अब कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहना है।

इसे भी पढ़ें: मानव बम बन मोदी को उड़ाने की थी साजिश, उड़ गया था आतंकी का शरीर, दोषियों को कोर्ट से कैसे मिली बड़ी राहत?

पीएम ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा दलित, ओबीसी और आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस का परिवार है। अभी इन लोगों ने कहा है कि अगर सरकार में आए तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। यही इस परिवार की सच्चाई है। कांग्रेस कान खोलकर सुन ले। जब तक मोदी है, तब तक बाबा साहेब अंबेडकर के दिए आरक्षण में से रत्ती भर भी लूट करने नहीं दूंगा, हटाने नहीं दूंगा। ये मोदी की गारंटी है।

 

प्रमुख खबरें

Copa del Rey में बड़ा उलटफेर, रियल मैड्रिड को दूसरे डिविजन की टीम से हार

Carabao Cup semi-final: गोलकीपर की गलती से चेल्सी को आर्सेनल के खिलाफ झटका

Mary Kom और पूर्व पति ओनलर का विवाद, निजी आरोप बने सार्वजनिक बहस

BCB बयान से नाराज़ खिलाड़ी, इस्तीफे की मांग के साथ बीपीएल बहिष्कार की चेतावनी