अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से PM मोदी ने की मुलाकात, महाकुंभ का गंगाजल भेंट किया

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस बैठक में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ के दौरान एकत्र किया गया गंगा जल भेंट किया। 26 फरवरी को संपन्न हुए इस धार्मिक समागम में प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में 660 मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम बन गया।  

इसे भी पढ़ें: India-China Relation पर पीएम मोदी ने ऐसा क्या बोला, ताली बजाएंगे जिनपिंग, ग्लोबल टाइम्स ने बांधे तारीफों के पुल

अमेरिकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड की बैठक के दौरान भारत ने अमेरिका में खालिस्तानी संगठन एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) द्वारा की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों का मुद्दा उठाया। भारत ने अपनी चिंता व्यक्त की और अमेरिकी प्रशासन से इस गैरकानूनी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि चाहे विश्व के विभिन्न भागों में युद्ध क्षेत्रों में सेवा करना हो या वर्तमान में हमारे सामने आने वाली चुनौतियां हों, यह भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को भगवद् गीता में दी गई शिक्षाएं ही हैं, जिनका मैं अपने सबसे अच्छे और सबसे बुरे समय में सहारा लेती हूं। 

प्रमुख खबरें

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि