Russia-Ukraine अब थम जाएगा! इधर जेलेंस्की से मिले PM मोदी, उधर अमेरिका की जग गई उम्मीद

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत की। ।रूस-यूक्रेन संघर्ष के शीघ्र समाधान और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ने यूएनजीए में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ के दौरान ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। हाल ही में हुई यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच करीब तीन महीने में तीसरी मुलाकात है। पिछली बार वे तब मिले थे जब पीएम मोदी 23 अगस्त को ऐतिहासिक यात्रा पर यूक्रेन गए थे। जून में उन्होंने भारत में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ लेने के तुरंत बाद इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत की थी।

इसे भी पढ़ें: 'हमारी सरकार के दोबारा आने की गारंटी नहीं, लेकिन...', नितिन गडकरी ने ऐसा क्या कहा, जो सभी हंस पड़े

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक से इतर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा दोहराई। 

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe