मतपत्रों से हुए MLC Elections में Congress की हार पर PM Modi ने कसा तंज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधान परिषद चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल के बावजूद कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर बुधवार को तंज कसा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ विपक्षी दलों के अभियान में चुनाव मतपत्रों से कराया जाना एक प्रमुख मांग रही है। बुधवार को घोषित नतीजों के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की पांच और समाजवादी पार्टी ने तीन सीट जीत लीं।

अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीट जीतीं?” मतगणना मंगलवार को शुरू हुई थी और कुछ सीट पर बुधवार को भी जारी थी। उत्तर प्रदेश में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की छह और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की पांच सीट, बिहार में चार-चार, कर्नाटक में दो-दो तथा महाराष्ट्र में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तीन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दो सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन तीन सीट पर आगे था, जबकि विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) दो सीट पर आगे थी।

बिहार में जन सुराज पार्टी ने विधान परिषद में अपना खाता खोला जहां भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती। कर्नाटक में कांग्रेस को झटका लगा और वह सभी चार सीट हार गई। विपक्षी जनता दल (सेक्युलर) ने सत्तारूढ़ दल से एक सीट छीन ली, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने तीन सीट बरकरार रखीं।

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल मांग करते रहे हैं कि भविष्य के सभी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों से कराए जाएं।

प्रमुख खबरें

ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

तमिलनाडु के 30 ITI में शुरू हुईं आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब्स, CM Vijay ने किया उद्घाटन

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा