PM Modi Mother Death: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन, पीएम मोदी ने रद्द किये सारे कार्यक्रम

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 30, 2022

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने बुलेटिन में बताया, ‘‘हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।’’ 


प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से भी बात की थी। हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

कैसे 87 साल के शख्स ने इतने दिनों तक अमेरिका-इजरायल को पानी पिलाया, 40 सालों तक ईरान चलाने वाले खामेनेई की कहानी

Khamenei की मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

खामेनेई की बेटी और पोती की मौत, ट्रंप का दावा- इतिहास का सबसे क्रूर शख्स मारा गया

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना