Gujarat Election: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट, भाई ने कही यह बात

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। गुजरात में आज 93 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज नेताओं ने आज अपना मतदान किया है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी आज अपना मतदान किया है। लगभग 100 साल की उम्र में हीराबेन मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। हीराबेन के साथ उनके बेटे और पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि गुजरात में जब भी चुनाव होते हैं, हीराबेन अपना मताधिकार का प्रयोग जरूर करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को ही अपनी मां से मुलाकात किया था। इस दौरान दोनों आपस में बातचीत करते भी दिखाई दे रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Modi-Shah ने डाला वोट, गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने पर जोर

वहीं, नरेन्द्र मोदी ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि राज्य के लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को शानदार तरीके से चुनाव कराने और पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बधाई भी दी। गुजरात के लोग विवेकशील हैं। वे सभी की सुनते हैं और जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। और उस प्रकृति के अनुसार, वे बड़ी संख्या में मतदान भी कर रहे हैं। मैं गुजरात के मतदाताओं का भी बहुत आभारी हूं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर