प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर, दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रसिद्ध केदारनाथ पहुंचे, जहां वह विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही कुछ नयी परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री के देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रमुख खबरें

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी