पीएम मोदी बोले- जब भ्रष्टाचारियों पर होती है कार्रवाई, तो विपक्ष सरकारी संस्थाओं को करता है बदनाम

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जमकंडोरना शहर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कांग्रेस से सतर्क रहने के लिए कहा और साथ ही साथ आम आदमी पार्टी का बिना नाम लिए परोक्ष रूप से निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आजकल कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है। प्रधानमंत्री का इशारा गुजरात के आम आदमी पार्टी के प्रमुख की ओर था जिनकी प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने यह भी कह दिया कि कांग्रेस ने आजकल उनके खिलाफ बोलना बंद कर दिया है और ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुपचाप काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: इल्तुतमिश ने किया खंडित, महाराज राणो जी ने किया पुन: स्थापित, सिंधिया ने उज्जैन में महाकाल मंदिर गलियारे के उद्घाटन को बताया ऐतिहासिक

मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जो दिल्ली से गुजरात के खिलाफ साजिश रचने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेताओम से भी सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या वे भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में गुजरात में निर्मित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ गए। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि जो माटी के लाल सरदार पटेल का सम्मान नहीं करते, उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार