अमेरिकी दौरे पर PM मोदी, जो बाइडेन के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Sep 21, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को वाशिंगटन में अपनी बैठक में मजबूत और बहुआयामी भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में वैश्विक आतंकवाद, व्यापार, रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 

किन मुद्दों पर होगी बात ?

उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को अपनी द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। दोनों देशों के बीच ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मज़बूत करने आदि पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के प्रयास पर विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में ये ज़िक्र ज़रूर करेंगे की संयुक्त राष्ट्र में रिफॉर्म कैसे हो सकता है, इसकी ज़रूरत है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर ज़रूर चर्चा होगी। 

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत की नई मांग, योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए प्रधानमंत्री 

न्यूयॉर्क का भी दौरा करेंगे PM मोदी ! 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को वापस लौटेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के वाशिंगटन और न्यूयॉर्क दोनों ही जगह पर जाने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप