हरियाणा है तैयार, फिर एक बार भाजपा सरकार... सोनीपत की धरती से पीएम मोदी ने किया सर छोटू राम को नमन

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करता हूं, उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा... आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है, गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है। 

इसे भी पढ़ें: RSS चीफ को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, पूछे 5 सवाल, कहा- मुझे उम्मीद है आप जवाब देंगे

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है, विश्वास हुआ है कि अब भारत, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्त होकर तरक्की कर रहा है। दुनिया को लगता है कि आने वाले समय में कोई देश सबसे तेज आगे बढ़ेगा, तो वो भारत है। भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगिकरण बढ़ता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। 

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप