By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौर के अग्रणी दलित नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को मंगलवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और आजादी के बाद उनके ‘‘उल्लेखनीय’’ योगदान को हमेशा याद रखेगा। वर्ष 1908 में आज ही के दिन बिहार में जन्मे जगजीवन राम एक स्वतंत्रता सेनानी थे।