पीएम मोदी ने राजघाट जाकर दी बापू को श्रद्धांजलि, कहा- बापू का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गांधी जयंती पर मैं बापू को नमन करता हूं। उनके आदर्श सिद्धांत दुनियाभर में प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को मजबूती देते हैं।’’

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद