PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्ला फिल्मों के दिग्गज कलाकार उत्तम कुमार की जन्मशती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तम कुमार की सदाबहार अदाकारी अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को उनसे जोड़ती है। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था।

इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया

मोदी ने कहा, ‘‘फिल्म प्रेमियों का मानना ​​है कि सत्यजीत रे ने फिल्म ‘नायक’ (‘द हीरो’) की पूरी पटकथा महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी। श्रीमान सत्यजीत रे ने कहा था कि उनमें अद्भुत भावनात्मक गहराई के साथ-साथ बहुत गरिमा भी थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तम कुमार ने अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए बहुत मेहनत की और वह न केवल अपने सहज अभिनय के लिए बल्कि अपनी परोपकारी सोच के लिए भी जाने जाते थे। मोदी ने कहा, ‘‘उनका जीवन एक और बड़ी सीख देता है: कभी हार न मानें।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

उनकी शुरुआती फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, फिर भी वह अपने काम पर केंद्रित रहे। इसी समर्पण ने उन्हें इतनी बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद की।’’ प्रधानमंत्री ने कुछ समय पहले कोलकाता में रोड शो के दौरान महानायक उत्तम कुमार के घर के पास से गुजरने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर भेंट की थी।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर महान उत्तम कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 334 अंक और Nifty 24,009 के पार खुला