PM मोदी ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 117वीं जयंती पर नमन किया और कहा कि मूल्यों और सिंद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’’ बाद में प्रधानमंत्री ने शास्त्री के समाधि स्थल विजय घाट पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रमुख खबरें

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में