PM Modi Poland Visit: वारसॉ के एयरपोर्ट पर लैंड कर गया पीएम मोदी का विमान, हुआ जोरदार स्वागत, लगे भारत माता की जय के नारे

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

पीएम मोदी का विमान पोलैंड के वारसॉ फ्रेडरिक चोपिन एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। अपनी पोलैंड यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे और बातचीत करेंगे. वारसॉ के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि मैं पोलैंड में जीवंत भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करूंगा। वारसॉ के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने पोलैंड को भारत के लिए प्रमुख आर्थिक भागीदार कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे रिश्ते को और मजबूत करती है। मैं हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं।

इसे भी पढ़ें: एक वक्त था जब नेहरू... पीएम मोदी के सामने मलेशिया के प्रधानमंत्री ने उठाया अल्पसंख्यकों का मुद्दा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी 21-23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की पहली यात्रा होगी। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब नई दिल्ली और वारसॉ 2024 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IRGC की America को खुली चुनौती, बोला- हमारी Missile और Drone की गिनती में गलती कर रहे Trump

West Asia संकट में MEA का बड़ा एक्शन, Armenia-Azerbaijan के रास्ते 1200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

Amravati पर Parliament की फाइनल मुहर, CM Naidu बोले- यह ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण है

Baghdad में US Embassy का बड़ा Security Alert, इराकी मिलिशिया कर सकते हैं आतंकी हमला