PM Modi ने दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार को सराहा

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 03, 2025

राज्य के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से सराहना की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री की इस प्रशंसा का जवाब देते हुए कहा, "गढ़चिरौली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानते हुऐ, उनके निरंतर समर्थन और दूरदर्शी मार्गदर्शन को प्रेरणास्त्रोत बताया। साथ ही, श्री मोदी के 'ईज ऑफ लिविंग' के दृष्टिकोण से जनता का जीवनस्तर  बदलने की  तथा  उज्ज्वल भविष्य के लिए नए क्षितिज खोलने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का  आभार व्यक्त किया।"

गढ़चिरौली जैसे दुर्गम और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक सराहना ने नई ऊर्जा दी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार का "चुनौतियों को अवसरों में बदलने का" दृढ़ संकल्प और मजबूत हुआ है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना