प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद पहुंचे, हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं थे मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के दौरान अनुपस्थित रहे। मोदी 11वीं सदी के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ राष्ट्र को समर्पित करने और अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) की 50वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत करने शनिवार दोपहर यहां पहुंचे। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव उन वीआईपी लोगों में शामिल थे, जिन्होंने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की।

इसे भी पढ़ें: पद्मश्री बाबा इकबाल के निधन पर उनके परिवारजनों से बडू साहिब में जाकर सांत्वना व्यक्त की

केंद्रीय बजट 2022-23 को ‘गोलमाल बजट’ बताते हुए राव ने हाल में दावा किया था कि यह लोगों के खिलाफ ‘‘विश्वासघात’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों देश को अपनी क्षमता का एहसास कराने में विफल रही हैं। साथ ही कहा था कि वह ‘‘गुणात्मक परिवर्तन’’ लाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

प्रमुख खबरें

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट