Dubai में PM Modi का हुआ जोरदार स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे, COP28 की बैठक में होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Dec 01, 2023

संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुबई के एक होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन किया गया। प्रवासी सदस्यों को 'मोदी, मोदी' के नारे लगाते हुए सुना गया और उन्होंने 'अबकी बार मोदी सरकार' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। होटल के बाहर पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों से हाथ मिलाते नजर आए। मैं 20 साल से यूएई में रह रहा हूं, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे मेरा कोई अपना इस देश में आया हो।

इसे भी पढ़ें: COP28: शुक्रवार को शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM Modi, 3 उच्च-स्तरीय बैठकों में भी लेंगे भाग

मोदी दुबई में करीब 21 घंटे के अपने प्रवास के दौरान सात द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे, चार भाषण देंगे और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यक्रमों में दो विशेष पहलों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व के कई नेताओं के साथ उनके अनौपचारिक बैठकें करने की संभावना है। मोदी जलवायु पर संयुक्त राष्ट्र के ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज’ के दौरान शुक्रवार को विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसे सीओपी28 के नाम से जाना जाता है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए विश्व के कई नेता जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं