PM Modi ने किया विभाजन की भयावहता को याद, कहा बंटवारे में पीड़ितों को.....

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत विभाजन के दौरान कई दर्द झेलने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर उन्होंने कहा कि ये विभाजन के पीड़ितों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिन है। इन लोगों ने विभाजन का दंश झेला और फिर अपने जीवन की शुरुआत की। गौरतलब है कि आज के दिन ही देश को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से 1947 में आजादी मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान नाम के ने देश का जन्म हुआ था।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "आज, 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर, मैं उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अकल्पनीय पीड़ा सहन की, अपनी जान गंवाई और इतिहास के सबसे क्रूर प्रकरणों में से एक के दौरान बेघर हो गए। इस इतिहास को याद करके और इससे सीख लेकर ही एक राष्ट्र एक मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकता है और एक शक्ति के रूप में उभर सकता है। प्रधान मंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा शुरू की गई इस दिन को मनाने की परंपरा राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी इस दिन को याद करते हुए कहा कि 1947 में देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप