जापान-चीन यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी, नई दिल्ली में इंडिया1 विमान लैंड

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2025

चीन-जापान यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली पहुंचे। उनका इंडिया1 विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। शी जिनपिंग ने तियानजिन शिखर सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन की भूमिका का विस्तार करने का प्रयास किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन शिखर सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन की भूमिका का विस्तार करने का प्रयास किया। जिनपिंग ने शिखर सम्मेलन में एससीओ द्वारा संचालित एक विकास बैंक के साथ-साथ हरित और ऊर्जा उद्योगों के लिए एक सहयोग मंच की प्रारंभिक योजनाएँ प्रस्तुत कीं। जिनपिंग ने संगठन के सदस्यों को अगले तीन वर्षों में 1.4 बिलियन डॉलर के ऋण देने का भी वादा किया। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया, किस बात का शुक्रिया? AAP ने पीएम के SCO वाले बयान पर साधा निशाना

मोदी और पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा की

सोमवार को अपनी बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर भी चर्चा की। पुतिन के साथ अपनी बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमने यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस