PM Modi ने गर्मी के मौसम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की, इन बातों पर दिया जोर

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर आगामी गर्मियों में गर्म मौसम की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने मानसून के पूर्वानुमान, रबी फसलों पर प्रभाव, चिकित्सा बुनियादी ढांचे की तैयारी और आपदा से संबंधित गर्मी और शमन उपायों की तैयारी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आईएमडी से दैनिक मौसम पूर्वानुमान इस तरीके से जारी करने को कहा, जिसे आसानी से समझा और प्रसारित किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा PM Modi पर निशाना, कहा गिरफ्तार....

पीएमओ ने कहा, ‘‘उन्हें गर्मी से संबंधित आपदाओं से निपटने के लिए देश भर में चल रहे विभिन्न प्रयासों और शमन उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।’’ बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने नागरिकों सहित विभिन्न हितधारकों के लिए अलग-अलग जागरूकता सामग्री तैयार करने और स्कूलों में कुछ मल्टीमीडिया व्याख्यान सत्रों को शामिल करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों को अत्यधिक गर्मी की स्थिति से निपटने के बारे में संवेदनशील बनाया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्म मौसम के लिए प्रोटोकॉल और क्या करें व क्या न करें को सुलभ प्रारूपों में तैयार किए जाने चाहिए और प्रचार के विभिन्न अन्य तरीकों जैसे जिंगल्स, फिल्म, पैम्फलेट आदि भी जारी भी किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

UP के Chief Secretary ने Expressway और औद्योगिक परियोजनाओं की समय-सीमा तय की

सारण के पानापुर में Dry Ration पहुंचाने के लिए Patna से Helicopter ने भरी उड़ान

अगर आपकी फ़्लाइट हाईजैक हो जाए तो किसी इजरायली...नेतन्याहू ने दे डाली बड़ी सलाह

Delhi High Court का फैसला: सिर्फ वैध वीजा होने से विदेशी को नहीं मिलता भारत में प्रवेश का कानूनी अधिकार