PM Modi Road Show: गाजियाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़, लगे जय श्री राम के जयकारे

By अंकित सिंह | Apr 06, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक विशाल रोड शो किया। 1.5 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग और केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद वीके सिंह प्रधानमंत्री के साथ थे। शहर के मालीवाड़ा चौक से अंबेडकर रोड होते हुए चौधरी रोड तक आयोजित रोड शो में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। 

 दिल्ली से सटे गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में मोदी के रोड शो में सड़क के किनारे खड़ी भीड़ प्रधानमंत्री मोदी की जय का नारा लगाने के साथ ही हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करती दिखी। लोगों ने गांधी मोड़ पर मोदी के ऊपर गुलाब के फूलों की बारिश की। इस दौरान ‘हर हर मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के भी नारे गूंज रहे हैं। जैसे-जैसे मोदी का काफिला आगे बढ़ रहा है, उत्साहित भीड़ का जोश भी देखने को मिल रहा है। मोदी का यह रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चौधरी मोड़ पर समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: परिवार की लड़ाई का केंद्र बना Kadapa Lok Sabha Seat, भाई को मिल रही बहन से चुनौती

गाजियाबाद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। यहां भाजपा ने 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह की जगह इस बार राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। मोदी ने इससे पहले शनिवार सुबह सहारनपुर में क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के गाजियाबाद में रोड शो शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को मिठाई बांटते नजर आए। इससे पहले आज, प्रधान मंत्री ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर एक ताजा हमला किया। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि उनका लक्ष्य सत्ता में आने के बाद "कमीशन" कमाना है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए "मिशन" के साथ काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार