Gujarat Election: गुजरात में पीएम मोदी का रोड शो, 50 किलोमीटर तक रहेंगे लोगों के बीच

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने तरकस से तमाम तीर निकाल दिए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित करने के बाद 50 किलोमीटर तक रोड शो की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री का यह रोड शो अहमदाबाद में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के साथ गाड़ियों की भारी हुजूम है। रोड के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर पंखुड़ियों की बरसात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क के दोनों और मौजूद लोगों के अभिवादन को भी स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी के इस काफिले में लोगों का भारी हुजूम है। लोग पटाखे फोड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की टोपी भी लगाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने किया स्पष्ट, परिवार में कोई समस्या नहीं, बहन ने भी कही यह बात

पीएम मोदी का यह रोडशो 16 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा। रास्ते में महापुरुषों को पुष्पांजलि की दी जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में 28 किलोमीटर का रोड शो भी किया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है। खरगे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी। गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा